फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्ज टटोलने प्रयाग पहुंचे श्री श्री गुरु रविशंकर

Wed, 28 Feb 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के अलावा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपने जागरूकता आंदोलन की संभावनाएं तलाशने प्रयाग पहुंचे। श्री श्री के संगमनगरी पहुंचने की जानकारी मिलते ही आधी रात को श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। आध्यात्मिक गुरु ने शिष्यों के साथ गुफ्तगू की। फिर वह पूर्ण अनुग्रह यात्रा को रवाना करने के लिए काशी रवाना हो गए। अनुग्रह यात्रा का समापन बुधवार को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन


श्री श्री गुरु रविशंकर कानपुर में युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के बाद सड़क मार्ग से होकर सोमवार की रात 2:30 बजे इलाहाबाद पहुंचे। सिविल लाइंस में विनायक टावर के पीछे चार्टर्ड एकाउंटेंट विनय गोयल के घर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। जानकारी मिलने पर रात को ही अनुयायी श्री श्री के दर्शन के लिए गोयल के घर पहुंचने लगे। वहां श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए श्री-श्री से अरजी लगाई।

कहा जा रहा है कि श्री श्री अपने आंदोलन की नब्ज टटोलने के लिए प्रयाग पहुंचे थे। गोयल के आवास पर श्रीश्री के दर्शन के लिए पंकज मिश्रा, कीर्ति अग्रवाल, पुनीत मालवीय, संवर्त पांडेय, मधुप्रिया, शैलेश सेठ, प्रबल अग्रवाल समेत कई लोग पहुंचे थे। जागरूकता संदेश देने के लिए उनकी श्री श्री स्पेशल ट्रेन पहले इलाहाबाद से ही 26 फरवरी को रवाना होने वाली थी लेकिन स्थानीय स्तर पर तय कुछ कार्यक्रमों में फेर बदल के चलते स्पेशल ट्रेन से पूर्ण अनुग्रह यात्रा की शुरुआत मंगलवार को गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ से हुई। यह ट्रेन बुधवार की शाम लखनऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें