सहसों में श्री राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर की गई भव्य सजावट
श्री राम जानकी सेवा समिति सहसों की ओर से मंगलवार को श्रीराम जानकी मंदिर का 34वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को फूओं और आकर्षक झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी राजधर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक एवं आयोजक कैलाश चंद्र केसरवानी, शिशिर केसरवानी, राजू केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, केसरी प्रसाद मिश्रा, दिनेश चंद्र केसरवानी, जगत मिश्रा और प्रमोद कुमार गुप्ता आदि रहे।