थाना क्षेत्र के नवाबगंज-बरीबोझ रेलवे क्रॉसिंग पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार करीब 35 वर्षीय युवक सफेद रंग का शर्ट तथा हाफ पैंट पहने हुए था। आधी रात रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत लाश के मिलने पर खलबली मच गई। जीआरपी पुलिस मौके पर करीब 1 घंटे तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव को माॅर्च्युअरी हाउस में रखा गया है।