फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों ने फुहारों का लुत्फ उठाया

Sat, 11 Jul 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। दिन में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरियों को शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से राहत मिल गई। बारिश देर रात तक जारी रही। इससे तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरकर बृहस्पतिवार के 35.5 डिग्री के मुकाबले 33.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि रात का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान 27.6 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। आर्र्दता भी बृहस्पतिवार की तरह 92 फीसदी रिकार्ड की गई। न्यूनतम आर्द्रता में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही पूरब की हवाएं घने बादलों के  साथ बारिश का झाेंका साथ लेकर आईं, इसके चलते सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छटे तो चटख धूप निकल आई। इससे शहरियों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी, लेकिन पुरवइया के दबाव से आधा घंटा बारिश के बाद शाम पांच बजे से फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। रात आठ बजे से देर रात तक कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बरसात से शहर के कई इलाकों में जल जमाव हो गया। इससे शहरियों को आने-जाने में परेशानी भी हुई। शहर के कई इलाकों में बिजली की समस्या भी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें