फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज के पैसे न देने पर चलाई गोली, राहगीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अतरसुइया के दरियाबाद में ब्याज के पैसे न दे पाने पर मनबढ़ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर दी। वारदात में विक्रेता तो बच गया, लेकिन वहां से गुजर रहा आयुष (20) को गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। उधर, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दरियाबाद का रहने वाला शीबू सोनकर सब्जी बेचता है। उसने बताया कि मोहल्ले के ही राहुल सोनकर से उसने 10 हजार रुपये लिए थे। रात करीब 10.30 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय राहुल अपने दोस्तों बब्लू व गोलू सोनकर संग आया और उसे घर से बुलाकर खटिकाना पार्क के पास ले गया। उनका कहना था कि ब्याज जोड़कर उस पर 18 हजार बकाया हैं। पैसे देने में असमर्थता जताने पर राहुल ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस का कहना है कि शीबू तो बच गया, लेकिन गोली वहां से गुजर रहे कल्याणी देवी निवासी आयुष को लग गई। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और उसे एसआरएन ले गई। उधर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें