सोरांव। क्षेत्र की तहसील, थाना व ब्लाॅक परिसर में पानी का संकट गहरा गया है। इन कार्यालयों में स्थापित वाटर कूलर व आरओ की मरम्मत नहीं हो नहीं है। इसके चलते तहसील के वकीलों और वादकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
करीब तीन-चार वर्ष पहले ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार सरोज ने दो वाटर कूलर और आरओ स्थापित कराइ थी। किंतु समय बीतने के साथ ही देखरेख के अभाव में दोनों खराब हैं।