फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नकली इंजन ऑयल बेचते पकड़ा गया दुकानदार, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के लिए इंजन ऑयल खरीदने जा रहे हैं तो जरा सतर्क रहिए। जिले में असली के नाम पर ब्रांडेड कंपनियों का नकली इंजन ऑयल बेचा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला रामबाग में आया है, जहां एक दुकान पर नकली इंजन ऑयल की बिक्री होते पकड़ी गई। मुंबई से आए कंपनी के अफसरों ने दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह ईआईपीआर इंडिया लिमिटेड मुंबई में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कंपनी के उत्पादों की मार्केटिंग व चेकिंग के लिए अधिकृत हैं। उनका काम कैस्ट्रॉल ऑयल कंपनी द्वारा निर्मित उत्पाद से संबंधित है।
उन्हें कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित दुकान में कंपनी के उत्पादों के नाम पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस बल के सहयोग से लक्ष्मी ऑटोमोबाइल नाम की दुकान पर पहुंचकर जांच की गई तो यहां कैस्ट्रॉल ऑयल कंपनी का नकली लोगो लगे हुए एक लीटर के 59 डिब्बे मिले।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि दुकानदार धीरज केसरवानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

-
यह पहला मामला नहीं
- दिसंबर 2024 में खुल्दाबाद के मंसूर पार्क के पास स्थित दुकान में छापे के दौरान कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल के 200 नकली कंटेनर और टीवीएस कंपनी के 163 नकली फिल्टर बरामद किए गए। मामले में दुकान मालिक पर केस भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

- जून 2022 में फूलपुर में नकली इंजन ऑयल बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें