जिला न्यायालय कोर्ट में 5 लाख के इनामी अरमान बिहार को पेश किया गया।
- फोटो : Samvad
जिला न्यायालय के एससी-एसटी कोर्ट में सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक का शूटर पांच लाख रुपये का इनामी अरमान बिहारी को पेश किया गया। इस दौरान अरमान का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया। उसे मामले से संबंधित आरोप से संबंधित पेपर उपलब्ध कराई गई।
अदालत ने उससे अधिवक्ता की जरूरत के बारे में पूछा तो उसने निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उसके आवेदन पर सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 दिन बाद की तारीख तय की। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मनोज पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अरमान की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग नहीं की। ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे वापस बिहार की गया जेल भेजने का आदेश दिया गया। अग्रिम कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।
बता दें कि विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अरमान लंबे समय से फरार था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में एसटीएफ समेत पुलिस की टीमें लगी थीं। बिहार में गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया और सोमवार को एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया।
जिला न्यायालय कोर्ट में 5 लाख के इनामी अरमान बिहार को पेश किया गया।- फोटो : Samvad