डूंगरपुर कांड क्या है
आजम के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें से तीन मुकदमों में फैसला आ चुका है। दो मामलों में आजम बरी हो चुके हैं। जबकि, एक मामले में उन्हें दस साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इस चौथे मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई है।
आरोप था कि तीन फरवरी 2016 को जेल रोड निवासी एहतेशाम खान के घर में कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की। साथ ही घर भी बुलडोज़र से गिरवा दिया था। तीन साल बाद 25 जुलाई 2019 को एहतेशाम ने रामपुर के गंज थाने में पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व चेयरमैन अज़हर खान, ठेकेदार बरकत अली और 20 से 25 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में एक केस दर्ज कराया था।