फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार दिखे सुस्त तो एसएसपी ने किया दुरुस्त

Sun, 21 Jun 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला पुलिस सक्रियता नापने की कोशिश में लगे नवागत एसएसपी के एस इमैनुएल के सामने मातहत फिसड्डी साबित हो रहे हैं। नए कप्तान ने पहला टेस्ट लिया था तो चार सिपाहियों को संस्पेंड कर दिया था। शनिवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया तो फिर चौंके। थानेदारों का टेस्ट लिया कि वे विपरीत परिस्थितियों के लिए कितना तैयार हैं। दंगा हुआ तो थाना प्रभारी किस तरह नियंत्रण करेंगे। इस टेस्ट में भी शहर के थानों में तैनात एक भी एसओ खरा नहीं उतरा। पहले से सूचना के बाद भी थानेदारों की सुस्ती देख एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी को फटकारा और थानेदारों की सर्विस पिस्टल रखने वाले तीन ड्राइवरों को लाइन हाजिर कर दिया। कहा कि जल्द ही गंगापार और यमुनापार के थानेदारों की भी चुस्ती का रिहर्सल के दौरान परीक्षण होगा।
विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान एसएसपी ने सामने से आ रही भीड़ को डराने के लिए माइक देकर थानेदारों को बोलने के लिए कहा। इंस्पेक्टर दारागंज और कर्नलगंज इसमें असफल साबित हुए। तब एसएसपी ने दोनों को फटकार लगाई और एसपी सिटी से शहर के सबसे तेज तर्रार दो थानेदारों के नाम बताने को कहा। एसपी सिटी ने अपने थानेदारों की ओर नजर दौड़ाई, लेकिन इसमें उन्हें काफी वक्त लगा। जिस पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर किया। आखिर में उन्होंने जार्जटाउन इंस्पेक्टर और एक अन्य थानेदार को नाम दबी जुबान से लिया। गनीमत रही कि दोनों कप्तान की कसौटी पर फौरी तौर पर खरे भी उतरे।

रिहर्सल के दौरान एसएसपी ने थानेदारों से पिस्टल निकालने को कहा तो इस पर सारे थानेदार बगले झांकने लगे। पता चला कि उनकी सर्विस पिस्टल ड्राइवर के पास है। ड्राइवर अपने थानेदार की तरफ पिस्टल लेकर दौड़े लेकिन तब तक वे भी एसएसपी के निशाने पर आ गए। दारागंज, जार्जटाउन समेत तीन थानों के ड्राइवर को एसएसपी ने लाइन भेजने का आदेश दिया। बाद में जांचने पर पता चला कि केवल एक थानेदार ने पिस्टल लगा रखी थी। थानेदारों के  हमराहियों को उपद्रवी भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने का निर्देश दिया गया। मौके पर कई सिपाही इसमें फेल हो गए। कोई गोला गन में ही नहीं भर पाया तो कुछ के निशाना गलत जगह लगे।
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण के रिहर्सल में फेल साबित हुए थानेदारों को सख्त चेतावनी दी गई है। दारागंज, जार्जटाउन समेत तीन थानों के ड्राइवरों को लाइन भेज दिया गया है। जल्द ही गंगापार और यमुनापार के थानेदारों का रिहर्सल कराया जाएगा। .......के एस इमैनुएल, एसएसपी-इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें