फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुटी डबल मर्डरः ताबड़तोड़ दबिश के बावजूद हाथ नहीं आए हत्यारोपी

विज्ञापन
Shivkuti double murder case
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर मारा दिए गए थे दो दोस्त
विज्ञापन

शिवकुटी के नयागांव में 28 को हुई थी सनसनीखेज वारदात
प्रयागराज। शिवकुटी के नया गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन हत्यारोपियों की तलाश में रात भर छापेमारी हुई। धूमनगंज से लेकर गंगापारा के फाफामऊ और यमुनापार के जसरा में दबिश दी गई लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
शिवकुटी के नया गांव में 28 अक्तूबर की रात आनंद भारतीय(32) व उसके दोस्त जुनैद(25) निवासी शिलाखाना तेलियरगंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों पर लोहे की रॉड, रंभा व लाठी-डंडों से हमला हुआ जिसमें जुनैद की मौके जबकि आनंद की अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना पुरानी रंजिश व जमीन विवाद में अंजाम दी गई। मामले में आनंद के फुफेरे भाई नन्हे समेत उसके तीन साथियों संतोष, दीपचंद व दीपू पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दीपू को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिनि मुख्य आरोपी नन्हे व उसके अन्य दोनों साथी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। शिवकुटी पुलिस घटना के बाद से ही उनकी तलाश में लगी है लेकिन अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। बुधवार रात पुलिस ने शहर के साथ ही गंगापार व यमुनापार के कुछ इलाकों में भी छापेमारी की। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में धूमनगंज व करेंहदा, गंगापार में फाफामऊ व यमुनापार में जसरा व गौहनिया में आरोपियों की रिश्तेदारी है। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ इन इलाकों में पहुंचकर छापेमारी की। लेकिन रात भर दबिश देने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी नन्हे कोर्ट में सरेंडर करने की भी फिराक में है। इसके लिए वह कुछ परिचितों के माध्यम से वकीलों के संपर्क में भी है। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें