फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक करोड़ रुपये से होगा शिवालय का कायाकल्प

Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तिलाईबाजार,फोटो.भूमि पूजन करते स्थानीय लोग, वहां पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊआइमा विकासखंड के घीनपुर स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिवालय के कायाकल्प की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत स्वीकृत एक करोड़ रुपये की धनराशि शिवशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में हस्तांतरित होने के बाद भूमि पूजन कर जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए जिलाधिकारी एवं पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की संस्तुति पर शासन ने एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए। भूमि पूजन कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, महामंत्री बृजेश शुक्ला, बब्लू दुबे, अमर सिंह, अधिवक्ता अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें