मुंशी राम प्रसाद की बागिया मेंशिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई कलश शोभायात्रा मेंश
- फोटो : shiv tripathi
प्रयागराज। कर्तव्य पथ परिवार की ओर से बृहस्पतिवार को मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका में सात दिवसीय शिव महापुराण, पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने किया। आचार्य सतानंद नंद महाराज ने कहा कि मुक्ति, मोक्ष और कष्ट निवारण का महासागर शिव महापुराण कथा है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। संचालन शैलेंद्र केसरवानी ने किया। इस मौके पर व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी, संरक्षक कुमार नारायण, पार्षद नीरज केसरवानी, आयोजक राजेंद्र केसरवानी, सपना सिंह, साधना चतुर्वेदी, उर्मिला केसरवानी आदि मौजूद रहीं।