फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा बनीं आंध्र प्रदेश की किन्नर महामंडेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। शिल्पा किन्नर को बुधवार को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया गया। वह आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी। शिल्पा का महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ में किया जाएगा। यह घोषणा अखाड़े क ी आचार्य महामंडेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

आचार्य महामंडेश्वर ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किन्नर अखाड़े के आंध्र प्रदेश में विस्तार का एलान किया। बताया कि शिल्पा काफी समय से अखाड़े के लिए काम कर रही थीं। उनके समर्पण को देखते हुए आंध्र प्रदेश के महामंडलेश्वर पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने अखाड़े के विस्तार की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि किन्न अखाड़े में अब तक महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत सहित करीब दो सौ पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं। मौजूदा समय देश के 22 राज्यों में अब तक कुल 20 हजार सदस्य बनाए गए हैं। अखाड़े का पहला मंदिर और मठ महाराष्ट्र के धूलिया में बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

अब प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन के अलावा गुजरात में अखाड़े का भवन निर्माण कराने की तैयारी है। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि अरैल में 29 फरवरी से होने वाली संत मोरारी बापू की रामकथा में भी वह हिस्सा लेंगी। वार्ता के समय महामंडेश्वर टीना मां, पूर्व अपर नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार पांडेय व राजीव कुमार मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें