फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सेवा अधिकरणः मंत्री सिद्धार्थनाथ से मिला बार का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
Shiksha Adhikaran - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को खादी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे शिक्षा अधिकरण के मुद्दे पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि अधिकरण के मामले में सकरात्मक बढ़त है और जल्दी ही इसका सर्वमान्य हल निकल आने की उम्मीद है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थनाथ सिंह ने हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं का पक्ष सरकार के समक्ष मजबूती से रखा है। उनकी पहल के कारण इस मसले का इच्छित परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गत दिनों उन्हीं की पहल से पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से और फिर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हो चुकी है। दोनों मुलाकातें काफी सकरात्मक और उत्साहवर्धक रहीं हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ताओं ने खादी मंत्री से भेंट कर शिक्षा अधिकरण सहित अन्य अधिकरणों के मुद्दे पर उनसे वार्ता की है। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव जेबी सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा, एसी तिवारी, नीलम शुक्ला, श्रीकांत केसरवानी, अशोक सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्र, इंदुशेखर तिवारी, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रभूषण धर दुबे, पवन श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें