फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत की देवी हैं मायावती

Sun, 31 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर ने रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित नहीं बल्कि दौलत की देवी हैं। वह अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने बाबा साहब के सपनों को बेचने का काम किया और दलितों के उत्थान के नाम पर सिर्फ नोट कमाए।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने ये बातें रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मायावती की कार्यशैली की वजह से ही मैने भाजपा ज्वाइन की। कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। जुगल किशोर ने मायावती के करीबी सतीश मिश्र, नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि पर भी निशाना साधा। 
इसके पूर्व पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के नेतृत्व में जुगुल किशोर का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलामंत्री विभव नाथ भारती, प्रभाशंकर पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, सुबोध सिंह, दिनेश यादव, देवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। जुगल किशोर भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी के घर भी गए। उन्होंने हाईकोर्ट के सामने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें