फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की पद यात्रा में शामिल होंगे शत्रुघ्न व यशवंत सिन्हा

Mon, 04 Jun 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की रविवार को हुई बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में वाराणसी से बलिया तक जाने वाली जन अधिकार पद यात्रा के बारे में चर्चा हुई। प्रदेश कमेटी के साथ जिलाध्यक्ष व सचिवों की इस बैठक में राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 25 जून से 08 जुलाई तक चलने वाली यात्रा में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा वाराणसी से शामिल होंगे। यात्रा वाराणसी से शुरू होकर जौनपुर होते हुए आजमगढ़, मऊ और बलिया जय प्रकाश नगर (सिताबदीयर) तक जाएगी। इसमें मुख्य रूप से जनता से जुड़ी समस्याओं, भाजपा की असफलताओं और जुमलेबाजी से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान किसानाें को गेहूं की लागत का डेढ़ गुना दाम दिलाने, किसानों-काश्तकारों की जमीन का भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा, कर्जमाफी, पटरी दुकानदारों, शिक्षकों, पुलिस भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिल्पकारों, युवाओं, बेटियाें, लोक सेवा आयोग, गंगा सफाई आदि मुद्दों को जनता के बीच उठाने की रणनीति बनाई गई है।

पूर्वांचल अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जनअधिकार यात्रा आपातकाल के हीरो राजनारायण से जय प्रकाश नारायण के जन्म स्थान तक जाएगी। सचिव सतेन्द्र तिवारी के मुताबिक जनता को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक  किया जाएगा। सीवाईएसएस के प्रांतीय प्रभारी अंजनी मिश्रा ने कॉलेजों में हो रहे भगवाकरण को रोकने के लिए उक्त यात्रा में छात्रों की भूमिका सुनिश्चित की। इस मौके पर जेपी सिंह, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, अंजनी मिश्र, आफताब आलम, दयाराम, शिमलाश्री, रावेन्द्र पांडेय, बृजेश सक्सेना, राजेश यादव, वैभव जायसवाल, हरि नारायण चौहान, दिनेश उपाध्याय, कला प्रसाद, मनोज, मुकेश, डॉ. अल्ताफ आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें