अटल से लेकर योगी-मोदी तक मुझे नीचा दिखा रहे
फर्जी शंकराचार्य को लेकर किए गए सवाल पर पुरी शंकराचार्य ने कहा कि पिछले 32 वर्ष से मुझे दबाने और नीचा दिखाने के लिए फर्जी शंकराचार्य को आगे किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर अब मोदी और योगी भी मेरे साथ यही कर रहे हैं।
पुरी शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे योगी सत्यम
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए मंंगलवार को क्रियायोग आश्रम के स्वामी योगी सत्यम् उनके शिवगंगा आश्रम पहुंचे। तकरीबन आधे घंटे तक पुरी शंकराचार्य के आश्रम में मौजूद रहे।