फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक शोहदों की शामत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। एंटी रोमियो स्क्वायड लंबी नींद के बाद बुधवार को फिर जाग गया। आज गांव से लेकर शहर तक शोहदों की शामत रही। पुलिस की दस टीमों ने दिन में एक साथ शहर के बड़े स्कूलों, कालेजों और पार्कों में छापेमारी शुरू की और 42 शोहदों को रेड कार्ड (एक तरह का नोटिस) दिया गया। दिन भर के अभियान के दौरान 929 लड़कों को चेक किया गया था।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड भाजपा सरकार बनने के बाद बनाया गया था। शुरू में काफी कार्रवाई भी की गई लेकिन धीरे धीरे स्क्वायड की गतिविधियां बंद हो गई थीं। उन्नाव और हैदराबाद की घटनाओं के बाद स्क्वायड फिर एक्टिव किया गया है। पुलिस की दस टीमों ने बुधवार को शहर के बड़े स्कूलों, पार्कों और कालेजों में एक साथ चेकिंग शुरू की। स्कूलों के बाहर खड़े शोहदों से कहीं उठक बैठक कराई गई तो कहीं उनके मां-बाप को फोन किया गया। किसी को चेतावनी दी गई तो किसी को रेड कार्ड थमाया गया। इस दौरान चार शोहदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि शहर में कुल 290 युवकों को चेक किया गया। उनमें से 156 को हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। सात को रेड कार्ड दिया गया और चार को छेड़खानी करते गिरफ्तार किया गया। इसी तरह गांवों में स्कूलों के बाहर चेकिंग कराई गई। 639 युवाओं को चेक किया गया। 210 को हिदायत दी गई और संदिग्ध हरकत कर रहे 35 लोगों को रेड कार्ड दिया गया। एसएसपी ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। पुलिस की कोशिश रहेगी कि 25 दिसंबर तक अभियान अनवरत चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें