फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार सीएचसी मार्ग पर जल भराव
कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर सीवर का पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों और राहगीरों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। सड़क पर करीब 20 मीटर तक जलभराव है, जिसे पार करने में दिक्कतें आती हैं। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने जल निकासी की नाली नहीं बनाई है। इसी कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से पानी जमा होने से बस्ती के लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जलभराव से आवागमन में परेशानी की बात स्वीकार की है।