फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर होगा ठहराव

Sat, 21 Nov 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 20 नवंबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर चलेंगी। इनका ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 20 नवंबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर चलेंगी। इनका ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन


दानापुर-बंगलूरू कैंट एकतरफा विशेष ट्रेन (03247) 21 नवंबर को चलेगी, जो 22 नवंबर को प्रयागराज छिवकी रात 12:35 बजे आकर 12:40 बजे प्रस्थान करेगी। सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन (05525) 20 नवंबर को रवाना होकर 21 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे पहुंचकर 12:55 बजे छिवकी से रवाना होगी, जबकि वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा विशेष ट्रेन (05526) 22 नवंबर को चलकर 23 नवंबर को दोपहर 02:25-2:30 बजे आएगी।

दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एकतरफा विशेष ट्रेन (03259) 21 नवंबर को चलकर उसी दिन रात 08:00 बजे पहुंचकर 08:05 बजे छिवकी से छूटेगी। बरौनी जंक्शन-एर्नाकुलम जंक्शन एकतरफा विशेष ट्रेन (05223) 21 नवंबर को चलकर 22 नवंबर को सुबह 09:45 बजे आएगी और 09:50 बजे रवाना होगी, वहीं पटना जंक्शन-एर्नाकुलम जंक्शन एकतरफा विशेष ट्रेन (03249) 22 नवंबर को चलकर 23 नवंबर को सुबह 05:40 बजे पहुंचकर 05:45 बजे प्रयागराज छिवकी से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कन्याकुमारी-बनारस विशेष ट्रेन (06041/06042, 06051/06052), चेन्नई-बनारस-चेन्नई विशेष ट्रेन (06043/06044, 06049/06050, 06055/06056) और कोयंबटूर-बनारस-कोयंबटूर विशेष ट्रेन (06047/06048, 06053/06054) 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में संचालित होंगी। इसमें बनारस जाने वाली ट्रेनें दोपहर 03:00 बजे आकर 03:05 बजे और दक्षिण भारत लौटने वाली रात 02:45 बजे पहुंचकर 02:50 बजे प्रयागराज छिवकी से प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें