फूलपुर के गुलचपा गांव निवासी लापता सातवीं कक्षा का छात्र शुभम की फोटो।
- फोटो : shiv tripathi
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलचपा चौराहे से सातवीं कक्षा का छात्र शुभम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने निकला छात्र देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्र के पिता पखंडू ने बताया कि शुभम अपनी मां से 20 रुपये लेकर दवा लेने गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने फूलपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन परेशान हैं। पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी छात्र की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।