फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुस्लिम बस्ती की सड़क 10 साल से ध्वस्त, ग्रामीण आक्रोश

Sat, 24 Oct 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
उरुवा के मुस्लिम बस्ती को जाने वाली सड़क हो गई है ध्वस्त। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
मुस्लिम बस्ती को जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में ध्वस्त पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 वर्ष बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। यह सड़क 15 वर्ष पहले बनी थी, लेकिन 5 वर्ष में ही खराब हो गई थी। इस सड़क से मुस्लिम बस्ती के करीब 500 लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब सड़क पर केवल गिट्टियां बची हैं, जिससे लोगों को चलने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण महताब अहमद ने बताया कि आईजीआरएस पर कई बार शिकायतें की गईं। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ और स्थिति जस की तस बनी हुई है। मरम्मत न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें