कीडगंज निवासी आढ़ती मो.नफीस की मौत के मामले में पत्नी फरजाना ने सात पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अब्दुल रशीद बहार, मो.गौस, जीशा, फैजान, रिजवान, नईम व वसीम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके पति की दुकान पर कब्जा कर लिया। पति इतना परेशान हो गए कि दुकान के सामने ही उनकी मौत हो गई। अब आरोपी उसे धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद मंडी समिति ने भी कार्रवाई नहीं की।