फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ परीक्षा में पास कराने के लिए ऐंठे सात लाख

विज्ञापन
seven laks bribe in VDO Exam
विज्ञापन
16 लाख रुपये में हुआ था सौदा, जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

प्रयागराज। एक जालसाज ने वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) बनाने के नाम पर इंस्पेक्टर के भतीजे से सात लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाज ने खुद को सचिवालय के अफसरों का करीबी बताते हुए परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। 16 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। कीडगंज थाने में जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बैरहना के रहने वाले दिवाकर मिश्रा के भाई भाष्कर मिश्रा पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। कुछ समय पहले तक यहां एसएसपी के पेशकार थे। इन दिनों उनकी तैनाती चित्रकूट में है। दिवाकर के बेटे अखिल मिश्रा से कुछ महीने पहले लखनऊ के हुसैनगंज जयनारायण रोड के रहने वाले भरत कुमार मौर्या की मुलाकात हुई। उसने बताया था कि उसकी सचिवालय और आयोग में अच्छी पकड़ है। कई लोगों को नौकरी दिला चुका है। उसने कहा कि वीडीओ बनाने के लिए 16 लाख रुपये लेगा। आधा रिजल्ट निकलने से पहले, बाकी रिजल्ट फाइनल होने के बाद। उसके झांसे में आकर अखिल ने अपने मौसेरे भाई के लिए भी कहा। भरत मौर्या को पहले तीन लाख फिर चार लाख रुपये दिए गए। परीक्षा होने के कुछ दिन बाद भरत ने मैसेज भेजा कि अखिल का सेलेक्शन हो गया है, वह तुरंत खाते में नौ लाख भेज दे। अखिल को शक हुआ कि अभी रिजल्ट आउट नहीं हुआ है। फिर उसके बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह फ्राड है। काफी लोगों के पैसे वह गायब कर चुका है। मंगलवार को कीडगंज थाने में भरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें