फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एजी ऑफिस से हटाई गईं सात अवैध डेयरियां, 41 पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध डेयरियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को एजी ऑफिस तथा आसपास के क्षेत्रों से सात अवैध डेयरियों के 41 पशु हटाए गए। पशु पालकों को अपने मूल निवास पर पशुओं को ले जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

महाकुंभ-2025 से पहले सभी डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नई कैटल कॉलोनियों के निर्माण के लिए जमीन देखी जा रही है। पहले अवैध डेयरियों को हटाया जाएगा। अफसरों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे पशुपालक हैं जो रहते कहीं हैं लेकिन जमीन पर अवैध तरीके से काबिज होकर दूसरी जगह डेयरी खोल रखे हैं। पहले ऐसी डेयरियों को उनके मूल स्थान पर भेजा जाएगा।
बुधवार को इस अभियान की शुरुआत हुई। एजी ऑफिस तथा आसपास के इलाके से सात अवैध डेयरियों के 41 पशु हटाए गए। पशुधन अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि डेयरी संचालक नेवादा तथा झलवा के रहने वाले हैं लेकिन डेयरियां एजी ऑफिस के पास खोल रखी है। उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए कहा गया। पशुधन अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल्लापुर तथा खुल्दाबाद से अवैध डेयरियों को हटाया जाएगा। उनका कहना है कि अवैध डेयरियों को हटाने के बाद सर्वे कराया जाएगा। ताकि, कैटल कॉलोनी में शिफ्ट होने वाली डेयरियों और पशुओं की वास्तविक स्थित का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन


हटाया अतिक्रमण
नगर निगम की ओर से महात्मा गांधी मार्ग, फायर ब्रिगेड चौराहा, बाघम्बरी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 29500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें