फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जीटी जवाहर पर बनेगी सर्विस लेन, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 22 May 2024 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अलोपीबाग फ्लाईओवर के समानांतर एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। महाकुंभ से पहले इस पुल का निर्माण पूरा होना है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण जीटी जवाहर चौराहा, तिनकोनिया चौराहा, चुंगी सहित कई अन्य स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
अलोपीबाग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी से आने वाले लोगों को अब जीटी जवाहर चौराहे के पास जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि सेतु निगम जीटी जवाहर चौराहे के पास से एक ढाई सौ मीटर की सर्विस लेन का निर्माण करा रहा है। यह सर्विस लेन जीटी जवाहर चौराहे के पास से शुरू होकर परेड स्थित काली सड़क से मिल जाएगी। ऐसे में अलोपीबाग फ्लाईओवर निर्माण के कारण घंटों जाम में फंस रहे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


अलोपीबाग फ्लाईओवर के समानांतर एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। महाकुंभ से पहले इस पुल का निर्माण पूरा होना है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण जीटी जवाहर चौराहा, तिनकोनिया चौराहा, चुंगी सहित कई अन्य स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। यहां पर आए दिन लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्या झूंसी की ओर से आने वाले लोगों को होती है। क्योंकि जीटी जवाहर चौराहे के पास उन्हें लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।


ऐसे में लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ता रहे, इसी बात को ध्यान में रखकर इस सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 16 लाख रुपये की लागत से इस सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो कुछ ही दिनों के अंदर इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में अब झूंसी से आने वाले लोगों को बिना जाम में फंसे परेड के रास्ते से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का 30 फीसदी काम पूरा

अलोपीबाग फ्लाईओवर का 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस फ्लाईओवर में कुल 23 पिलर बनने हैं। जिसमें से 14 पिलर बन चुके हैं। वहीं अब पिलर के ऊपर बीम डालने का काम तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा।

जीटी जवाहर के पास पांटून वर्कशॉप के बराबर इस सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए अभी चकर्ड प्लेट उखाड़ने का काम चल रहा है। वहीं कुछ पुराने और वीरान पड़े खंडहर को गिराया गया है। यह सर्विस लेन इसी माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी। -मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधन, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें