विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेता संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, मुलायम यादव, जयशंकर रावत, अजीत विधायक, रामा, आदिल हमजा, शिवा केसरवानी, सुधीर निषाद, सद्दाम, सौरभ, तारिक अनवर, राजेश यादव, अनिमेष, अभिषेक, प्रदीप, आदित्य पटेल आदि को पुलिस सिविल लाइंस थाने ले आई। यह सूचना मिलते ही सपा गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन समेत तमाम पदाधिकारी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए।
उधर पुलिस द्वारा थाने लाए गए सपा नेता अड़ गए कि उन्हें जेल भेजा जाए। संदीप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नजूल भूमि के लिये लाये गए काले क़ानून से शहर के हजारों लोगों को बेघर होना पड़ेगा, इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर सपा नेताओं के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने बाद में सभी को रिहा कर दिया। इस दौरान रविंद्र यादव, निर्मला यादव, दान बहादुर मधुर, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, ओपी यादव, कुलदीप यादव, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, नेपाल पटेल, राजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।