फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हत्या के दोषी बुजुर्ग की सजा जेल में बिताई अवधि तक सीमित, 1981 की वारदात में छह साल की हुई थी सजा

Thu, 05 Nov 2026 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंचाई के पानी को लेकर विवाद में हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए बुजुर्ग अभियुक्त को राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सजा घटाकर जेल में पहले ही बिताई गई अवधि तक सीमित कर दी है। 
विज्ञापन
अदालत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंचाई के पानी को लेकर विवाद में हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए बुजुर्ग अभियुक्त को राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सजा घटाकर जेल में पहले ही बिताई गई अवधि तक सीमित कर दी है। न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी की एकल पीठ ने फर्रुखाबाद निवासी राम कृष्ण व अन्य की अपील पर यह आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार 19 दिसंबर 1981 को राम कृष्ण खेत की सिंचाई गंगा राम के ट्यूबवेल से कर रहे थे। बिजली चली जाने से खेत का कुछ हिस्सा रह गया था। अगले दिन शेष खेत में पानी देने को लेकर गंगा राम और राम कृष्ण पक्ष के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने ट्यूबवेल की नाली तोड़ दी और गंगा राम को धमकी दी। बाद में आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दिया। राम कृष्ण ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई, जो गंगा राम को लगी। जितेंद्र ने तमंचे से फायर कर सोमबती को घायल कर दिया। बाद में गंगा राम की मौत हो गई। 12 अगस्त 1986 को विशेष न्यायाधीश ने राम कृष्ण, मूल चंद्र को छह-छह वर्ष और जितेंद्र को दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। अपील लंबित रहने के दौरान मूल चंद्र की मृत्यु हो गई। इसलिए उनके खिलाफ अपील समाप्त हो गई।

अपील में राम कृष्ण की ओर से उम्र 60 से 70 वर्ष होने और उम्र संबंधी बीमारियों का हवाला देते हुए सजा जेल में बिताई अवधि तक सीमित करने की मांग की गई। राज्य सरकार ने इसका विरोध किया। हालांकि, हाईकोर्ट ने बुजुर्ग अभियुक्त को राहत देते हुए सजा पहले से काटी गई अवधि तक सीमित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें