फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सुरक्षा गार्ड का उसके कमरे में ही शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी के चक हीरानंद मुहल्ले में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उसके भाई को दी थी।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी के चक हीरानंद मुहल्ले में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उसके भाई को दी थी। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम मय हमराही मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


बलिया जिले के नरही थाना फिरोजपुर गांव निवासी अवनिंद्र कुमार सिंह नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मुहल्ले में मकान बनवा कर रहते थे। कई साल पहले उनका निधन हो जाने के बाद उनकी पत्नी अंजू सिंह गांव में ही रहने लगी। उनके दो बेटो में बड़ा बेटा आशीष सिंह गुडगांव में जॉब करता है। छोटा बेटा आशीर्वाद सिंह सूरत में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह शारीरिक परेशानी के चलते नौकरी छोड़कर यहां आ गया था।

रविवार की सुबह उनके मकान के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी बड़े भाई आशीष सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजे पर धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर बिस्तर पर शव पड़ा हुआ था, जो सड़ चुका था। उसके दुर्गंध से लोगों का वाहन खड़ा होना मुश्किल हो गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी मौत का कारण पता चल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें