फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भैंया नहर पुलिया में फंसी विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी

Tue, 24 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंया नहर पुलिया में फंसी विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालाकि पांच घंटे तक महिला की लाश की शिनाख्त 16 फरवरी से घर से साल भर के बेटे संग लापता मेजा के निबैया गांव की अनीता के रूप में की जाती रही। फिर बाद में विवाहिता के हाथ में लिखे बुद्धसेन रीना को देख परिजनों ने लाश अनीता का होने से इन्कार कर दिया। फिर पुलिस अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिए जुट गई। सोमवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि चरवाहों द्वारा सूचना मिलने पर भैंया नहर की पुलिया में फंसी विवाहिता की लाश पुलिस ने निकाल शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही देर में मेजा के निबैया गांव की लापता अनीता (25) के रूप में परिजनों ने शव की पहचान की। पांच घंटे तक पुलिस इस चक्कर में फंसी रही कि लापता अनीता की लाश मिल गई तो बेटा कहां है।
इस दौरान अनीता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल महिला की मिली लाश के हाथ में लिखे बुद्धसेन रीना देख मामला उलझ गया। परिजनों ने लाश अनीता की होने से इन्कार कर दिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि लाश की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें