फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीनियर सुपरवाइजर ने पांच के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेक्स पंचम रियलकन प्रा. लि. के सीनियर सुपरवाइजर विभव प्रताप सिंह ने नैनी कोतवाली में पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया गया कि कंपनी की ओर से देवरख उपरहार में क्रय किए गए भूखंड में कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी शिकायत नैनी पुलिस से की जा चुकी है। जबकि मामले में उक्त भूमि की पैमाइश कर लेखपाल की ओर से रिपोर्ट लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने अजीत यादव, विनोद यादव, विवेक, सुरेश यादव व करन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें