प्रवर डाक अधीक्षक के स्टेनो राघवेंद्र ओझा को सीबीआई ने शुक्रवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई टीम उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई। किस मामले में गिरफ्तारी हुई, यह पता नहीं चल सका।
नगर कोतवाली के सेनानी नगर करनपुर निवासी राघवेंद्र ओझा प्रवर डाक अधीक्षक विनय यादव के स्टेनो हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे छह गाड़ी से लखनऊ से सीबीआई की टीम मोहल्ले में पहुंची। गाड़ी को अलग-अलग स्थानों पर खड़ाकर उनके घर का पता लगाया। फिर किराए पर कमरा लेने बहाने उनके घर पहुंचे। जैसे ही राघवेंद्र बाहर निकले उनका नाम पूछा और टीम ने अपना परिचय पत्र दिखाकर उन्हें वाहन में बैठा लिया।
करनपुर के सभासद धीरज सिंह ने बताया कि सीबीआई की टीम आई थी। राघवेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई है। किस कारण से लेकर गई है, इसकी जानकारी किसी को नहीं दी है। दहिलामऊ चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने कहा कि जानकारी हुई है। मामले का पता लगाया जा रहा है।