इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कर्नल एमआर शेरवानी लीग 2022-23 के सेमीफाइनल मुकाबले 23 सितंबर को खेले जाएंगे और फाइनल 24 सितंबर को होगा। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला के अनुसार 23 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबला डीपीएस मैदान पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब व चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के बीच एवं खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज व फाफामऊ क्रिकेट क्लब के बीच होगा। फाइनल मुकाबला खेलगांव मैदान पर होगा।