फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self Immolation : अधेड़ ने खुद को कमरे में बंद कर किया आत्मदाह, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 01 Oct 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भोर में चार बजे के करीब उनकी चीखने की आवाज सुनाई दीं तो भाई सौरभ की नींद खुली। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान वह आग से घिरा मिला। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। 
विज्ञापन
immolation - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मम्फोर्डगंज में रहने वाले 51 वर्षीय पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि पीयूष अवसाद में थे और उनका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। पुलिस के मुताबिक, पीयूष के माता पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने भाई सौरभ श्रीवास्तव के साथ मम्फोर्डगंज स्थित मकान में रहते थे। सौरभ विकलांग हैं और ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाते हैं। रोज की तरह पीयूष बृहस्पतिवार रात भी ऊपर के तल पर अपने कमरे में सो रहे थे। 

विज्ञापन



भोर में चार बजे के करीब उनकी चीखने की आवाज सुनाई दीं तो भाई सौरभ की नींद खुली। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान वह आग से घिरा मिला। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। 


परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जांच पड़ताल के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी।  इंस्पेक्टर राममोहन राय के मुताबिक, परिजनों ने यह भी बताया कि पीयूष की शादी नहीं हुई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें