फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेक्शन पोस्ट: 75 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
selection post phase 8: 75 candidates absent in exam
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से शुक्रवार को सेलेक्शन पोस्ट फेज-8 की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश छह शहरों में हुई परीक्षा में 25 हजार 623 परीक्षार्थियों में से 6371 ही परीक्षा में शामिल हुए। प्रयागराज के छह केंद्रों पर हुई परीक्षा में 4468 परीक्षार्थियों में 1163 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार जिले में 26.03 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

प्रयागराज के मधु वाचस्पति परीक्षा केंद्र पर वाराणसी से परीक्षा देने पहुंचे दो परीक्षार्थियों को देर से पहुंचने पर परीक्षा से रोक दिया गया। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान पे बताया कि आगरा में 24.60 फीसदी, बरेली में 26.62 फीसदी, कानपुर में 24.16 फीसदी, लखनऊ में 23.08 फीसदी, मेरठ में सबसे अधिक 28.28 फीसदी उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें