Selection Board members get service extension
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल आठ अप्रैल को पूरा हो रहा है। प्रतियोगी छात्रों ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर चयन बोर्ड की गतिविधि पर रोक न लगे इसके लिए सदस्यों के कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी 2016 के साक्षात्कार चल रहे हैं और माध्यमिक विद्यालयों में खाली 40 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरा करने केलिए कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है।