फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश से लौटे युवक के गुम होने की सूचना हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार को बांग्लादेश से लौटकर आए युवक के शहर में गुम होने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। बाद में पता लगाकर पुलिस उसके घर पहुंची और फिर उसे परिवार समेत क्वारंटीन कराया। करेलाबाग निवासी एक युवक बांग्लादेश में रहकर काम करता है। वह अक्सर वहां से आता रहता है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली की वह युवक 3 दिन पहले बांग्लादेश से लौटा था लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। ना ही उसने ना ही उसके परिवार वालों ने पुलिस को युवक के आने की सूचना दी। जिसके बाद करेली पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने उसका पता लगा लिया और उसके घर पहुंच गई। जानकारी देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुला लिया गया जिसके बाद युवक के साथ ही उसके परिवार को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। करेली पुलिस ने बताया कि युवक 3 दिन पहले बांग्लादेश से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी और उसके परिवार की जांच की लेकिन, प्रथम दृष्टया किसी में भी करोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। जांच के लिए ब्लड सैंपल ले लिया गया है। फिलहाल परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें