चयन बोर्ड अध्यक्ष को धमकाया, कर्मचारी पर रिपोर्ट
प्रयागराज। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार को उनके ही कार्यालय के एक कर्मचारी ने धमकी दी। आरोप है कि आरोपी कर्मचारी ने न सिर्फ धमकी दी बल्कि अभद्रता भी की। अध्यक्ष की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई जिसके बाद आरोपी कर्मचाीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
चयन बोर्ड कार्यालय एलनगंज में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, अध्यक्ष वीरेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कुछ दिन पहले कार्यालय परिसर में स्थित जनरेटर की बैट्री चोरी हो गई। इस बारे में पूछताछ के लिए कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार को बुलाकर पूछताछ की गई तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। यही नहीं उसने धमकी भी दी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।