फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी परीक्षा का मामला भी हाईकोर्ट पहुंचा

Fri, 05 Jun 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीपीएमटी की परीक्षा का पर्चा लीक होने का मामला भी हाईकोर्ट पहुंच गया है। लखनऊ में पकड़े गए सॉल्वर गैंग से बरामद पर्चे और साल्व की गई कॉपियों को देखते हुए पर्चा लीक की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर परीक्षा रद करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका शाहजहांपुर के संजय कु मार ने दाखिल की है।
विज्ञापन


याची के वकील शाहिदअली सिद्दीकी के अनुसार 25 मई को लखनऊ में एसटीएफ ने सीपीएमटी का पर्चा सॉल्व करते हुए 12 डॉक्टरों को पकड़ा था। इनके पास से बी कॉपी मिली थी, जिससे पूरी आशंका है कि पर्चा लीक हो चुका था, मगर परीक्षा रद नहीं की गई। सॉल्वर गैंग ने जिन लोगों से संपर्क किया था, उनका पता नहीं लगाया जा सका है। गैंग के कब्जे से मिली इलेक्ट्रानिक डिवाइस की जांच से अभी और आगे मामला खुल सकता है। सॉल्वर गैंग के सदस्यों में एक व्यक्ति ऐसा है जो इससे पूर्व भी सीपीएमटी पेपर लीक मामले में शामिल रहा है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि गुर्जर आंदोलन के कारण बहुत से छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। पुन: परीक्षा कराकर उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाए। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें