फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ देख फूल गए हाथ-पांव, कोतवाली के चारों ओर हुई नाकेबंदी

विज्ञापन
Seeing the crowd swelled hands and feet, blockades around the Kotwali - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
भीड़ बढ़ी तो फूले हाथ-पांव, कोतवाली के चारों ओर नाकेबंदी
विज्ञापन

0 रानीमंडी, लोकनाथ, घंटाघर व शाहगंज की ओर का रास्ता किया बंद
0 जानसेनगंज चौराहे समेत अन्य चौराहों पर लागू किया ट्रैफिक डायवर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोतवाली क्षेत्र मेें जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण होने पर वहां सनसनी फैल गई। भीड़ जुटते देख पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, जिसके बाद कोतवाली की ओर आने वाले सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए। उधर, जानसेनगंज समेत अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद भले ही जामा मस्जिद के बाहर माहौल शांत हो गया, लेकिन एहतियातन डायवर्जन व्यवस्था देर शाम तक लागू रही।
विरोध प्रदर्शन की आशंका में जहां शुक्रवार को जहां सुबह के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। वहीं शहर में हर प्रमुख चौराहे पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। इसके अलावा इन चौराहों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। कोतवाली क्षेत्र में जामा मस्जिद चौराहा और सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। दोपहर 12 बजे के करीब नमाज शुरू होने के साथ ही दोनों जगहों पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की चौकसी बढ़ गई। एहतियातन आरएएफ व पीएसी के जवान दोनोें जगहों पर पहले से ही तैनात किए गए थे। दोपहर 1.30 बजे के करीब नमाज खत्म होने तक सबकुछ सामान्य था। अचानक नमाजियों की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो अफसरों के कान खड़े हो गए। समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग नहीं माने। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने व जोरदार नारेबाजी होेते देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में कोतवाली की ओर चारों दिशाओं से आने वाले रास्ते ब्लॉक कर दिए गए। जिसके तहत रानीमंडी, शाहगंज, लोकनाथ व घंटाघर की ओर से आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर जानसेनगंज चौराहे के साथ ही शाहगंज चौराहे, कोठापार्चा व खत्री पाठशाला चौराहे पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। अफसरों की मंशा थी कि कोतवाली की ओर आने वाली भीड़ को बाहर से ही दूसरे रास्तों पर भेज दिया जाए। हालांकि, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एडीएम सिटी अशोक कनौजिया ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोतवाली के आसपास के रास्ते तो खोल दिए गए, लेकिन जानसेनगंज समेत अन्य चौराहों पर एहतियातन ट्रैफिक डायवर्जन देर शाम तक लागू रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें