फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : गंगा के किनारे मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, कड़ा घाट पर स्नान करने आए लोगों में दहशत

Sat, 05 Aug 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कड़ाधाम इलाके के कालेश्वर गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत रही। इस घाट पर रोजाना हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। भोर से ही श्रद्धालुओं का यहां पर पहुंचना शुरू हो जाता है और दिन भर भीड़ रहती है। शनिवार को दोपहर में विशाल मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कड़ा के कालेश्वर घाट पर गंगा के किनारे बैठा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा धाम के कालेश्वर गंगा घाट पर शनिवार को मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ गंगा के बाहर निकलकर बैठा था। उसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। गंगा स्नान करने के लिए आए लोग डर के चलते पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वहीं पहले से स्नान कर रहे लोग भयभीत होकर बाहर निकल आए।

 

कड़ाधाम इलाके के कालेश्वर गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत रही। इस घाट पर रोजाना हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। भोर से ही श्रद्धालुओं का यहां पर पहुंचना शुरू हो जाता है और दिन भर भीड़ रहती है। शनिवार को दोपहर में विशाल मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए जुट गए।

विज्ञापन


स्नान करने के लिए आए लोग गंगा में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। साथ ही जो लोग स्नान कर रहे थे वह भी मगरमच्छ देखकर पानी से भागकर बाहर आ गए। काफी देर तक पानी के बाहर मगरमच्छ बैठा रहा। इसके बाद वह गंगा में चला गया। इसको लेकर दिन भर लोग भयभीत रहे। लोगों को आशंका है कि स्नान करने जाने पर मगरमच्छ हमला कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें