फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: तस्वीरों में देखें तैयारियां, श्रद्धालुओं को मेले में मिलेंगी सभी सुविधाएं

Mon, 31 Dec 2018 03:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
tent city in kumbh
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले की विधिवत शुरुआत में अभी करीब दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन संगम की रेती का परिदृश्य बदलने लगा है। रात में जब तारे आसमान में अपनी चमक बिखेर रहे होते हैं तब संगम की रेती पर तंबुओं के बीच झिलमिल-झिलमिल करती रोशनी वातावरण को एक अलग ही आभा प्रदान करती है। 
विज्ञापन

2 of 8
Kumbh 2019
मेले में वर्ल्ड क्लास सैनिटेशन की व्यवस्था करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए मेला क्षेत्र को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक लाख 22 हजार 500 शौचालय बनाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
Kumbh 2019
सैनिटेशन को लेकर कुंभ मेले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से सरकार ने प्रयास शुरू किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में साफ-सफाई के मानक भी तय किए गए हैं। इसके लिए कुंभ मेले के दौरान करीब 35 हजार सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 
 

4 of 8
Kumbh 2019
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क किया है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले से ही मेला क्षेत्र में रेलवे के काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे। शिविरों में इस बार यात्रियों को मुफ्त में वाईफाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
Kumbh 2019
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए यूपी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को एनडीआरएफ की टीमों द्वारा खासी ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही गोताखोरों को भी किसी भी प्रकार के हालात से निपटने के लिए तैयार किया गया है। मेले में डॉग स्कावयड की टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

6 of 8
Kumbh 2019
कुंभ मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा गया है। गंगा के दूसरे किनारे पर जाने के लिए पांटून पुल बनाए गए हैं। विभिन्न सेक्टरों में अलग-अलग तरह की 379 दुकानें खोली जाएंगी। सेक्टर छह से लेकर 19 तक में दुकानों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। इन दुकानों का आवंटन नीलामी के जरिए किया जा रहा है। मेला क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त रखने के लिए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

7 of 8
Kumbh 2019
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत का सामान खरीदने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मेला प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों में दुकानों के लिए स्थान निर्धारित किया है। इसमें पूजन सामाग्री, कपड़े, बर्तन, प्रसाधन सामाग्री, हस्त शिल्प, खिलौने एवं सजावटी सामान समेत अन्य दुकानें खोली जाएंगी। एसडीएम राजीव कुमार राय का कहना है कि दुकानों के आवंटन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 15 जनवरी से पहले विभिन्न सेक्टरों में दुकानों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Kumbh 2019
कल्वास के लिए साधु-संत और गृहस्थों का आना शुरू हो गया है। कल्पवास के लिए शिविर बनकर तैयार है। मान्यता यह है कि सच्चे हृदय से कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं को किसी न किसी रूप में देवदर्शन होते हैं और उन्हें जन्मजन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति से लेकर कुंभ संक्रांति तक कल्पवास की परंपरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें