फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: नए वर्ष पर मिला सिविल टर्मिनल का तोहफा, एयरपोर्ट की सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती

Tue, 01 Jan 2019 08:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बम्हरौली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बम्हरौली एयरपोर्ट का सिविल टर्मिनल नए वर्ष के मौके पर यात्रियों के लिए खोल दिया गया। यहां सुबह सबसे पहले लखनऊ से आई फ्लाइट के यात्रियों को स्वागत किया गया। इस फ्लाइट से आए सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यहां खुद यात्रियों की अगुवाई की। इस फ्लाइट से आए सभी यात्रियों का कैबिनेट मंत्री और एयरपोर्ट प्रबंधन ने गुलाब का फूल देकर स्वागत  किया। यहां यात्रियों को मिठाई भी खिलाई गई।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सिविल टर्मिनल का उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और सीएम योगी आदित्यनाथ की  मौजूदगी  में किया था। यात्रियों के  लिए पहले यह टर्मिनल 25  दिसंबर को खोला जाना था लेकिन, बाद में इसे  एक जनवरी को खोले जाने की तैयारी हुई। मंगलवार की सुबह 9.15 बजे के आसपास जेट एयरवेज की फ्लाइट लखनऊ से नए टर्मिनल पहुंची। इस फ्लाइट से उतरने  के बाद कैबिनेट मंत्री नंदी ने सभी 21 यात्रियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

इस दौरान प्रयागराज से पटना जाने वाले 38 यात्रियों का भी स्वागत किया गया। सिविल टर्मिनल से पहले दिन जेट एयररवेज की फ्लाइट सुबह पटना, दिन में लखनऊ एवं शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली गई। दिन भर में कुल 225 यात्री का सिविल टर्मिनल में आगमन-प्रस्थान हुआ।  इन सभी का एयरपोर्ट पर स्वागत  किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट

अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल जीएम ऑपरेशन अरुण महन, डीजीएम सिक्योरिटी केए जैदी, एयरपोर्ट  निदेशक सुनील यादव, मुख्य  सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह, एलए जाफरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल टर्मिनल से शुरू हो शटल या सिटी बसों का संचालन

गुलाब देकर यात्रियों का स्वागत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सिविल टर्मिनल नए वर्ष के मौके पर भले ही यात्रियों  के लिए खोल दिया गया हो लेकिन इसकी सुरक्षा एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन को अब तक पर्याप्त मात्रा में जिला प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करा सका है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्तरी क्षेत्र के डीजीएम सुरक्षा केए जैदी का कहना है कि यहां 148 सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अभी 39 पुलिसकर्मी ही दे पाया है।

पुराना टर्मिनल एयरफोर्स के क्षेत्र में था। इस वजह से वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहतर थी। अब सिविल टर्मिनल पर एयरफोर्स नहीं है। इस वजह से यहां पूर्व में ही जिला प्रशासन को बताया गया कि कुल 148 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से यहां चाहिए। साथ ही डायल 100 वाहन भी 24 घंटे एयरपोर्ट से झलवा जाने वाली सड़क पर गश्त करें।
क्योंकि अंधेरा होने के बाद यहां काफी दूर तक आबादी नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। उधर एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है कि जल्द से जल्द सिविल लाइंस बस स्टेशन के लिए सिविल टर्मिनल से शटल या सिटी बस सेवा शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें