फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले के 20 कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए अग्निशमन विभाग ने सोमवार को सघन अभियान चलाकर 20 कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अधूरा मिला।
विज्ञापन


कई संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी, जबकि कई जगह सुरक्षा व्यवस्था केवल एक-दो फायर सिलिंडर तक सीमित पाई गई। वहीं, अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने संस्थानों में मौजूद छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय के बाद दोबारा जांच की जाएगी। यदि इसके बावजूद मानकों का पालन नहीं मिला तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें