Secure train services in winter season by NCR
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में कोहरे के दौरान रेल यातायात सुगम हो उसके लिए ट्रेन परिचालन से जुड़े अफसरों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मुख्यालय के साथ आगरा, इलाहाबाद और झांसी मंडल के अफसरों ने भी शिरकत की।
मुख्य बिजली लोको इंजीनियर अनुपम सिंहल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोहरे के दौरान संरक्षित ट्रेन परिचालन की चुनौतियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इसकेे लिए गहन प्रशिक्षण और समुचित परामर्श दिया जाए। बैठक में बताया गया कि दिसंबर और जनवरी माह में दृश्यता काफी कम हो जाती है। इसवजह से एनसीआर में संरक्षित रेल परिचालन एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य हो जाता है। इसलिए फॉग सेफ डिवाइस का शत प्रतिशत कार्यरत होना सुनिश्चित किया जाए। लोको पायलटों के आरामदायक ठहरने हेतु सभी रनिंग रूम इंचार्ज को हर तरह से तैयार होना चाहिये ताकि वह समुचित आराम कर सके। तीनों डिवीजनों ने पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण मिंक कंबल, गीजर, रूम हीटर आदि की समुचित उपलब्धता भी हो।