Secretary Basic Education Council Ruby Singh retired
प्रदेश में बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29 वर्षों तक महत्वपूर्ण पदों पर रहीं
प्रयागराज। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सचिव रहीं रूबी सिंह 29 वर्ष की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गईं। पीईएस 1985 बैच की अधिकारी और 1991 में गाजियाबाद से जिला अनौपचारिक शिक्षा अधिकारी से नौकरी की शुरुआत करने वाली रूबी सिंह सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। कार्यकाल के अंत में 10 सितंबर 2018 को रूबी सिंह को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की जिम्मेदारी दी गई और सेवानिवृत्त होने तक वह इसी पद पर बनीं रहीं। बेसिक शिक्षा विभाग में सचिव के साथ प्रदेश भर में लगभग साढ़े सात हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए।
29 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाली रूबी ने अमर उजाला को बताया कि अंतिम दिन उन्होंने लॉकडाउन के चलते वह कार्यालय नहीं जा सकीं, उन्होंने घर बैठे मेल के जरिए कार्यभार संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र को सौंप दिया। बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव रहने के दौरान इंटरव्यू के लिए कोडिंग, परिसर में जैमर लगवाने का फैसला उनका रहा। इसके चलते चयन बोर्ड में साक्षात्कार के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों पर फोन के जरिए दबाव बनाने का आरोप खत्म हो गया।