फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जन्म प्रमाण पत्र के लिए सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के चकडीहा गांव के सचिव संदीप गुप्ता पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए फरियादी से छह सौ रुपये मांगने का आरोप लगा है। रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि यह सचिव की आवाज है। अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


चकडीहा गांव के शिवशंकर का आरोप है कि वह 15 दिन से बेटी पार्वती का जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए ब्लॉक का चक्कर काट रहे थे। जबकि फरियादी के आवेदन पर एसडीएम मेजा के कार्यालय से बीते 15 दिन पहले ब्लॉक कार्यालय को जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश जारी हो चुका था।
चकडीहा गांव में तैनात सचिव प्रमाण पत्र जारी करने के बजाय उसे दौड़ा रहे थे। इसी दौरान फरियादी ने सचिव द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर छह सौ रुपये मांगने का फोन कॉल रिकॉर्ड कर लिया। शनिवार को वायरल हुए ऑडियो में सामने वाला फरियादी से छह सौ रुपये मांगते हुए सुनाई दे रहा है। जवाब में फरियादी दूसरे के माध्यम से पैसा भेजने की बात कहता है।
विज्ञापन

शनिवार को ऑडियो वायरल होने और बीडीओ अमित मिश्र से शिकायत करने पर उन्होंने फरियादी का जन्म प्रमाण पत्र एक घंटे के भीतर जारी करा दिया। बीडीओ अमित मिश्र ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें