फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी के जीवित रहते किया दूसरा निकाह, शिक्षक पर केस दर्ज 

Fri, 02 Jul 2021 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
कैंट निवासी महिला ने शिक्षक पति पर खुद के जीवित रहते दूसरा निकाह करने और दूसरी महिला को अपना नामिनी बनाने के आरोप मेें केस दर्ज कराया है। बेली गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका निकाह 2002 में मो. सुहैल निवासी पूरामुफ्ती से मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। 2009 में उसके पति की गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि 2019 में आरटीआई से मांगी गई जानकारी से पता चला कि उसके पति ने सरकारी अभिलेखों में खुद को अविवाहित बताया है और नामिनी सानिया नामक महिला को बनाया है। जानकारी पर यह भी पता चला कि 2013 में ही उसने सोरांव निवासी सानिया से निकाह कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर उससे छल किया। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें