फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : केंद्रीय विद्यालय नैनी में क्लास के दौरान सीलिंग फैन गिरा, चार छात्राएं घायल, मची अफरातफरी

Mon, 25 Jul 2022 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार दोपहर लंच से पहले कक्षा छह में गणित की क्लास चल रही थी। कक्षा में बच्चों की संख्या भी काफी अधिक थी। 
विज्ञापन
Prayagraj News : केंद्रीय विद्यालय नैनी में सीलिग फैन गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र सड़वा गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार दोपहर क्लास के दौरान ही सीलिंग फैन नीचे गिर गया। इसकी जद में आकर कक्षा में मौजूद चार छात्राएं घायल हो गईं, जबकि बाकी बच्चे दहशत में आ गए। सूचना पर छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंचे और उनको प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। स्कूल प्रबंधन घटना को मामूली बताता रहा। साथ ही किसी छात्रा के घायल होने से भी इनकार किया है, जबकि अभिभावकों में इसे लेकर काफी आक्रोश देखा गया। 

विज्ञापन



औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार दोपहर लंच से पहले कक्षा छह में गणित की क्लास चल रही थी। कक्षा में बच्चों की संख्या भी काफी अधिक थी। इसी दौरान कक्षा में लगा एक पुराना पंखा तेज आवाज के साथ अचानक गिर गया। तेज आवाज सुनकर बच्चे दहशत में आ गए। चार छात्राएं बेतहाशा रोने लगीं।बताया गया कि उनको पंखे से चोट आई है। एक छात्र की आंख और एक अन्य की कान पर चोट लगने से घायल हो गईं।

विज्ञापन

घटना से बच्चे कक्षा से बाहर भागन लगे। एक छात्रा दहशत के चलते बेहोश हो गई। चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया गया। बाद में उन्हें मौके पर पहुंचे उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर अभिभावकों ने भी आक्रोश जताया है।


उनका कहना है कि मैंटेंनेंस के नाम पर विद्यालय में कुछ भी नहीं है। स्कूल गेट से क्लास रूप में बनी सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। गिट्टियां फैली होने के कारण बच्चे अक्सर गिरकर उसमें चोटिल हो जाते है। मामले में प्रिंसिपल समसुद दुआ का कहना है कि पंखा दो मेजों के बीच गिरा था। कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं नया पंखा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें